म्यूजिक विलेज के नाम से मशहुर दादपुर जो कि कोलकाता सेे करीब 40 किलोमीटर दूर हावड़ा का एक छोटा सा गाव है।






  • दादपुर में पिछले 70 सालों से सितार सरोद और तानपुरा काफी बड़े स्तर पर बनाये जाते है।
  • देश में होने वाले सितार सरोद और तानपुरा की 80 फीसदी आपूर्ति इसी गांव से होती है।


  • गांव के ही श्यामल हालदार बताते है कि यहा से कोलकाता बनारस लखनउ मुंबई पुणे सहित देश के कई हिस्सों में सप्लाई कि जाती है। सर्दियों में ज्यादा सम्लाई बनारस में होती है।



  • इस गांव में 8 कारखाने है । जिससे आसपास के 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। 
  • वे बताते है कि आज कल बहुत सारे सिंगिग काम्पिटिशन हो रहे हैं जिससे युवाओं में संगीत और वाद्य यंत्रो को लेकर रूचि बढ रही है। वहीं स्कूलों में म्यूजिक को अनिवार्य होने से वाद्य यंत्रों का व्यवसाय बढ़ रहा है।